Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण।

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

: 16 दिसंबर को एनटीपीसी में कैमिकल डिजास्टर के संबंध में मॉक ड्रिल का होगा आयोजन

Vivek Sahu

Fri, Dec 15, 2023
कोरबा  कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशानुसार आज जिला पंचायत सभाकक्ष में एनडीआरएफ मुण्डली कटक (उड़ीसा) के अधिकारी/जवानों द्वारा कैमिकल, बायोलाजिकल, रेडियोलाजिकल एवं न्यूक्लियर, डिजास्टर से संबंधित टेबल टाप एवं प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग एवं जिला सेनानी श्री पी.बी. सिदार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। टेबल टाप मॉकड्रिल में एनडीआरएफ की टीम द्वारा कैमिकल, बायोलाजिकल, रेडियोलाजिकल एवं न्यूक्लियर, डिजास्टर से बचाव कार्य के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए टेबल टॉप एक्सरसाइज (टीटीई) का प्रदर्शन किया। व्याख्यान कार्यक्रम में निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र एसईसीएल कुसमुडा, बालको पावर प्लांट, नगर सेना कोरबा, लैंको पावर प्लांट, सीएसईबी पूर्व एवं पश्चिम तथा के टी. एस. पावर प्लांट की रेस्क्यू टीम तथा नगर पंचायत कटघोरा एवं नगर पंचायत दीपका के सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे। इसी कड़ी में 16 दिसंबर 2023 को एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में केमिकल डिजास्टर से संबंधित माक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन