Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

: केंदई सिंह ढाबा में शराब जप्त, पुलिस और आबकारी की संयुक्त कार्यवाही ।

Vivek Sahu

Fri, Dec 6, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )कलेक्टर कोरबा अजीत वसंत ने जनदर्शन में सिंह ढाबा केंदई में अवैध शराब बिक्री पर कड़ी कार्यवाही करने आबकारी विभाग को निर्देशित किया है। श्रीमती आशा सिंह सहायक आयुक्त आबकारी ने कार्यपालिक अधिकारियों की टीम गठित कर छापा कार्यवाही हेतु भेजा।   इसी तारतम्य में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश अग्रवाल, पुलिस थाना बागों प्रभारी निरीक्षक श्रीमती ऊषा सोधिया ने संयुक्त दबिश दी जिसमें सिंह ढाबा केंदई मे छुपाकर रखा हुआ 16 पाव अंग्रेजी शराब के बरामद हुए. मौके पर 7पाव बैगपाइपर और 9 पाव गोल्डन गोवा के जप्त कर ढाबा स्वामी वेंकटरमण तंवर पिता बिंदेश्वर सिंह के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत पुलिस थाना ने गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया. प्रकरण न्यायालय कटघोरा में प्रस्तुत किया जा रहा है।   उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षकों श्रीमती दीपमाला लक्ष्वानी, मुकेश पांडे के साथ मुख्य आरक्षकों शिव वैष्णव, दसराम सिदार, सुरेश यादव, राजीव जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन