Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ढूंढ रहे कोरबा सांसद को लगाया पोस्टर, विकास कार्य हो रहे प्रभावित।

Vivek Sahu

Sun, Jan 14, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) सांसद के लापता होने का इंटरनेट मीडिया पर पोस्टर हो रहा वायरल, नेता प्रतिपक्ष हितानंद के द्वारा किया पोस्ट हो रहा वायरल। कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत के लापता होने का पोस्टर इंटरनेट मीडिया पर भाजपा नेता, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने वायरल किया है।   पोस्टर में लिखा है गुमशुदा सांसद की तलाश, सोशल मीडिया फेसबुक के इस संदेश पर कमेंटस की बहार आ गई है। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र की जनता अपने द्वारा चुने गए कांग्रेस की सांसद को विगत 5 वर्षों से लगातार खोज रही है, वे पिछले कई वर्षो से मिल नहीं रहीं, ना तो शहर में कहीं दिखती हैं और ही अपने कार्यालय में और ना ही अपने आवास में, सांसद महोदया को जनता ने 5 वर्षो से देखा नही है, लोकसभा क्षेत्र में किसी भी तरह का कोई विकास कार्य विगत 5 वर्षों में नही हुआ और ना ही सांसद महोदया ने इसके लिए कोई ठोस पहल की है।   आज कोरबा के साथ कोरिया, मरवाही, बैकुंठपुर, चिरमिरी, सोनहत, पाली सहित पूरे क्षेत्र की जनता अपने सांसद को खोज रही है, आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता अपनी लापता सांसद को हटाकर भाजपा का कमल खिलाएगी | सियासी गलियारों में यह पोस्ट जमकर वायरल भी हो रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन