Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

: कुसमुण्डा पुलिस द्वारा विगत 07 वर्षों से आर्म्स एक्ट व चोरी के फरार स्थाई वारंटी को बिलासपुर से किया गिरफ्तार

Vivek Sahu

Fri, Jul 5, 2024
कोरबा  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिला के फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के हेतु सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस चौहान व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कुसमुण्डा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ फरार वारंटियों की सघन पतासाजी कर सूचना मिला कि थाना कुसमुण्डा के निगरानी बदमाश शहजादा उर्फ राजू पिता वाज खान उम्र 27 वर्ष सा. साकिन गेवराबस्ती थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा का चिल्हाटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चौकी मोपका थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर में अपना नाम जावेद खान उर्फ राजू बदलकर रह रहा था जो थाना कुसमुण्डा के दो अलग अलग मामलों में आर्म्स एक्ट व चोरी के प्रकरण में स्थाई वारंट माननीय न्यायालय कटघोरा से जारी हुआ है जो विगत 07 वर्षों से फरार चल रहा था साथ ही उक्त वारंटी का थाना हरदीबाजार में 01 स्थाई वारंट, थाना दर्री में 01 स्थाई वारंट व थाना उरगा में 01 स्थाई वारंट होना पाया गया है। जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाना है। ​ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रुपक शर्मा, उ.नि. दादूरैया सिंह, आरक्षक 852 लेखराम धीरहे व आरक्षक 486 धीरज पटेल की मुख्य भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन