Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

: जुआरियों के विरुद्ध कोरबा पुलिस ने कि सख्त कार्रवाई

Vivek Sahu

Wed, Oct 26, 2022
नगदी रकम 6 लाख 21 हजार 360 रुपए सहित 20 मोटरसाइकिल एवं 3 कार जप्त कोरबा। कोरबा जिला पुलिस द्वारा जुआरियों पर पैनी नजर रखते हुए सख्त कार्यवाही की गई, विगत 7 दिवस में पुलिस द्वारा कुल 177 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जिसमें 677 आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी रकम 6 लाख 21 हजार 360 रूपए सहित 20 मोटर साइकिल एवं 3 कार जप्त किया गया है। दशहरा एवं दीपावली के अवसर पर जुआरियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने बाबत निर्देश कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना चौकी प्रभारियों को दिए गए थे। निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा दीपक त्रिपाठी एवं एसडीओपी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना ध् चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में जुआ खेलने वाले जुआरियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। विगत 7 दिनों में चलाए गए अभियान के अंतर्गत कोरबा जिले में कुल 177 प्रकरण कायम किए गए जिसमें 677 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से नकदी रकम 6 लाख 21 हजार 360 रूपए बरामद किए गए, साथ ही 20 मोटरसाइकिल एवं 3 कार जप्त किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई कि गयी है। कोरबा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन