Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

: कोरबा पुलिस द्वारा शादी स्थल में हुए चोरी को 24 घंटे के भीतर पकड़ने में मिली सफलता, चोरी किए गये गहने बरामद

Vivek Sahu

Fri, Jul 12, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है।   उक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा मरकाम के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में शारदा विहार विवाह स्थल में हुए चोरी को 24 घंटे के भीतर पकड़ने में सफलता मिली है। प्रार्थी रविकुमार यादव द्वारा चौकी मानिकपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि शारदा विहार के सामुदायिक भवन में शादी कार्यक्रम स्थल से दिनांक 10-11/07/24 के दरमियानी रात को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर सोने, चाँदी के ज़ेवरात और नगदी रक़म लूट कर ले गये है, उक्त रिपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मानिकपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फ़ुटेज और घटना स्थल से प्राप्त साक्ष्य के सहायता से घटना को अंजाम देने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पकड़कर उसके मेमोरेंडम के आधार पर चोरी के संपत्ति को बरामद किया गया है। उक्त कार्यवाही में सउनि सुदामा पाटले, मप्रआ स्मिता बेक, आर संजय रात्रे, गंगाराम डांडे और प्रदीप राठौर का विशेष योगदान रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन