Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण।

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

: कोरबा पुलिस के द्वारा ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर 41 प्रकरण दर्ज किए गए

Vivek Sahu

Tue, Apr 2, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया गया।   इसी कड़ी में थाना चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवर स्पीड गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर जिले के सभी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही किया गया है। कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करते हुए 2 दिन में 41 प्रकरणों में लगभग कुल 47000 रुपए वसूले के साथ-साथ उनका लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी किया जा रहा है। ज्ञात हो कि इस साल आज दिनांक तक कुल 99 लोगों पर ओवर स्पीड वाहन चलाने पर कार्यवाही की गई है जिसमें 123000 रुपए का समन शुल्क जमा कराया गया है। कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया और उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वाहन ना चलाएं ना ही शराब पीकर वाहन चलाऐ और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी किया जा रहा है। पुलिस टीम के द्वारा आगे भी ओवर स्पीड से वाहन चलाने वालों पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए आगे भी कार्यवाही की जावेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन