Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

: युवा संसद प्रतियोगिता में कोरबा जिला की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया

Vivek Sahu

Sun, Nov 24, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) बिलासपुर में आज संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बिलासपुर संभाग के सभी आठ जिले के टीम को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।   आज के इस कार्यक्रम में कोरबा जिले की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उक्त प्रतियोगिता में कोरबा जिले से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय तिलकेजा के 35 छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। युवा संसद प्रतियोगिता छात्रों ने लोकतंत्र की प्रक्रिया को अनुभव किया- बिलासपुर में आयोजित हुई युवा संसद प्रतियोगिता में छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और लोकतंत्र की प्रक्रिया का वास्तविक अनुभव किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को भारतीय संसद की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था, ताकि वे देश की राजनीतिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बेहतर समझ सकें। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी उपाध्याय ने प्रतिभागी छात्राओं, संबंधित शिक्षकों तथा प्राचार्य श्री मालिक राम श्रीवास को बधाई दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन