Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

: Korba Breaking news बालको के परसाभांठा चौक पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक, साइकिल और दुकान को मारी टक्कर.....

Vivek Sahu

Tue, Oct 22, 2024
न्यूज उड़ान (.पुष्पेन्द्र श्रीवास.) कोरबा , बालको थाना क्षेत्र के परसाभांठा चौक पर मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर खड़े छोटे वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक (क्रमांक सीजी 12 बीजे 7629) ने पहले एक दुकान को टक्कर मारी और फिर वाहनों को नुकसान पहुंचाया। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वाहन सवारों की सतर्कता के कारण वे समय रहते कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक नाबालिग था और मौके पर लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही बालको (TI) अभिनव कांत सिंह मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन