Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण।

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

: 1 अप्रैल से मदिरा के मूल्य में वृद्धि, दुकानों में पहले से संग्रहित मदिरा भी बढ़े हुए मूल्य पर बिकेगी।

Vivek Sahu

Thu, Apr 4, 2024
कोरबा ( न्यूज उड़ान)  राज्य सरकार द्वारा 01 अप्रैल से मदिरा में वृद्धि करते हुए मदिरा विक्रय दर सूची जारी की गई है। सहायक आयुक्त आबकारी, कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार देशी मदिरा के प्रचलित क्वार्टर के मूल्य में 12.5 प्रतिशत, विदेशी मदिरा में प्रचलित चीपर रेंज के क्वार्टर के मूल्य में 8 प्रतिशत, जबकि विदेश से आयातित (बोर्न इन ओरिजिन)कतिपय प्रचलित ब्रांड के मूल्य में 45 प्रतिशत और इससे भी अधिक तक की वृद्धि की गई है। साथ ही 01 अप्रैल से पूर्व मदिरा दुकानों में संग्रहित हो चुकी मदिरा भी 01 अप्रैल से बढ़े हुए मूल्य पर ही बेची जाएगी।   मदिरा की बोतलों में पुराना रेट स्टीकर ही लगा होने के कारण ग्राहकों को नए मूल्य की वास्तविक जानकारी मदिरा दुकानों से बिल प्राप्त कर हो सकेगी। इसके अतिरिक्त वेब लिंक https://excise.cg.nic.in/csmcl/PriceList पर जाकर भी मोबाइल के माध्यम से मूल्य देख सकेंगे।   दुकानों एवं गोदाम में संग्रहित मदिरा की समाप्ति के पश्चात नए विक्रय दर प्रिंट के साथ मदिरा प्राप्त हो सकेगी।   विदेशी मदिरा के कई प्रचलित ब्रांड लेबल्स का मूल्य जारी होना शेष रहने के कारण मूल्य जारी होने तक दुकानों में संग्रहित ऐसी मदिरा का विक्रय प्रतिबंधित रहेगा।   जिसे मूल्य जारी होने के बाद विक्रय किया जाएगा। मदिरा दुकानों में नई विक्रय दर सूची चस्पा की जा रही है।   मदिरा दुकानों में ओवर रेट की शिकायत आबकारी विभाग और सी.एस.एम.सी.एल.के टोल फ्री नंबर 14405 पर सकते है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन