Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

: जैजैपुर में चन्द्रा समाज द्वारा निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ।

Vivek Sahu

Fri, Oct 4, 2024
चन्द्रनाहू (चन्द्रा) विकास महासमिति के निर्देशन में चन्द्रनाहू (चन्द्रा) युवा समिति के सौजन्य से नगर पंचायत जैजैपुर में *डाँ रामकुमार चन्द्रा जी के मकान में आयुष क्लीनिक एवं मेडिकल स्टोर* के नीचे बाराद्वार रोड जैजैपुर में सैनिक स्कूल एवं नवोदय विद्यालय के लिए तैयारी कर रहे स्वजातीय बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर खोला गया है । जिसका शुभारंभ दिनांक 03/10/2024 दिन गुरूवार शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर किया गया है। निःशुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि सहनी प्रिसिंपल संस्कार स्कूल जैजैपुर के द्वारा फीता काटकर एवं माँ सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर तथा श्रीफल तोड़ कर किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों द्वारा उपस्थिति बच्चों एवं पालको को संबोधित करते हुए चन्द्रनाहू चन्द्रा समाज द्वारा प्रकल्पित कोचिंग सेंटर की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सफलता की कामना किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुरारी चन्द्रा जिलाध्यक्ष युवा समिति सक्ति के द्वारा किया गया तथा देवेश चन्द्रा उपाध्यक्ष युवा समिति सक्ति के द्वारा आभार प्रकट किया गया।   कार्यक्रम का समुचित ब्यवस्था पप्पू कुमार चन्द्रा उपाध्यक्ष जिला युवा समिति सक्ति और ललित कुमार चन्द्रा संगठन सचिव जिला युवा समिति सक्ति के द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री सरोज चन्द्रा जी केंद्रीय सदस्य ,उत्तम कुमार चन्द्रा शिक्षक, लकेश्वर प्रसाद चन्द्रा जी शिक्षक, पालेश्वर डडसेना शिक्षक, परमेस्वर चन्द्रा ग्राम प्रमुख अरसिया , अनिल चन्द्रा मिडिया प्रभारी, अमृत लाल चन्द्रा, एवं अन्य स्थानीय लोग और कोचिंग प्राप्त करने वाले बच्चे एवं उनके पालक गण संमिलित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन