Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: बारिश की सम्भावनाओं को देखते हुए कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र में आवश्यक व्यवस्था करने के दिए निर्देश

Vivek Sahu

Mon, Nov 27, 2023
कोरबा  कलेक्टर सौरभ कुमार ने मौसम में हुए परिवर्तन और बारिश की सम्भावनाओं को देखते हुए जिले के सभी धान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्त धान उपार्जन केन्द्र के नोडल अधिकारी एवं धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में बारिश की सम्भावना व्यक्त की गई है। चूँकि जिले में धान खरीदी चालू है, ऐसे में खरीदे गए धान को बारिश से बचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी संबंधित समिति प्रबंधकों से समन्वय स्थापित कर तालपत्री आदि की समुचित व्यवस्था कराने और धान को भीगने से बचाने के निर्देश दिए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन