Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

: परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला पुरुष प्रतियोगिता में श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबामहिला वर्ग में बना विजेता।

Vivek Sahu

Sat, Sep 21, 2024
कोरबा ( न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित परीक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 20.9.2024 को श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में हुआ । इस प्रतियोगिता मे श्री अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुनील जैन जी ने सारे खिलाड़ियों को उत्कृष्ट उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी एवं बेहतर प्रदर्शन के कुछ सुझाव दिए और खिलाड़ी भावना को अपनाते हुए अनुशासित रहने हेतु उन्हें अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए प्रेरित किया ।   महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर मनोज कुमार झा एवं विभिन्न महाविद्यालय से आए हुए सभी क्रीडा अधिकारियों ने भी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी इस टेबल टेनिस महिला पुरुष प्रतियोगिता में श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा ने महिला वर्ग ने शासकीय मुकुंटधर पांडे महाविद्यालय कटघोरा और शासकीय ग्रामय भारतीय महाविद्यालय हरदी बाजार को हराकर विजेता का स्थान प्राप्त किया ।   पुरुष वर्ग में शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय कोरबाने विजेता का स्थान प्राप्त किया राज्य स्तरीय टेबल टेनिस महिला पुरुष प्रतियोगिता जो कि दिनांक 25 9 2024 को शासकीय योगानंदनम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में आयोजित होनी है जिसमें हमारे महाविद्यालय से दो छात्राओं का चयन हुआ कुमारी मंजू कवरb.Ed संकाय एवं सृष्टि बुधवानी वाणिज्य संकायमहाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक एवं प्राचार्य ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दी ।   उक्त प्रतियोगिता की जानकारी महाविद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती गौरी वानखेडे ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन