Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

: आस्था के नाम पर लोगो के भावनाओ से हो रहां खिलवाड़, शिव महापुराण सुनने आये लोगो के साथ हुआ दुर्व्यवहार, की गई धक्का-मुक्की, करोड़ो रुपए का चंदा वसूलने के बाद कथा सुनने से किया वंचित

Vivek Sahu

Wed, Jul 16, 2025
कोरबा ( न्यूज उड़ान ) कोरबा। महाकाल भक्त मंडल द्वारा शिव महापुराण कराने के नाम से करोड़ो रुपए का चंदा लेने के बाद उक्त धार्मिक आयोजन को अपनी निजी जागिर बना लिया गया, पहले तो समिति के लोग यह कहते हुये की शिव महापुराण सार्वजनिक रुप से आयोजित किया जायेगा और आप सभी इसमे आमंत्रित हैं। और जब करोड़ो रुपए का चंदा वसूल कर लिया गया तब अचानक मीरा रिसॉर्ट में उक्त आयोजन कर इसे अपना निजी बना लिया गया। यदि जब निजी रुप से आयोजन करना ही था तो आम लोगो से चंदा क्यो लिया गया, और जब आम लोगो से चंदा ले लिया गया हैं तो पैसे लेकर पास सिस्टम क्यो चलाया जा रहा हैं, या तो चंदा मत लो और यदि चंदा ले लिया गया हैं तो पास के नाम पर लोगो से पैसो की वसूली बंद करो। शिव महापुराण आम लोगो के लिये निःशुल्क कर देना चाहिए।   आम लोगो के साथ हुआ दुर्व्यवहार की गई धक्का-मुक्की जब कार्यक्रम स्थल के बाहर का निरीक्षण किया गया तो यहां का हालात देखकर ऐसा लग रहां था की मानो अंग्रेज शासन आ गया हो, यहां आम लोगो के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था, लोगो के साथ धक्का-मुक्की किया गया और जब इन सबका वीडियो बनाया जा रहा था तब कुछ लोगो ने मोबाइल लुटने का प्रयास किया और कहां की यहां का वीडियो मत बनाओ, शायद यह लोग डर गये थे की कथा स्थल के बाहर लोगो के साथ हो रहें बदसलूकी की जानकारी आम जनता तक ना पहुंच जाये। लोग तो सिर्फ शिव महापुराण सुनने आये थे, फिर उनके साथ ऐसा दुर्व्यवहार क्यो, पहले तो चंदा वसूल कर ठगा गया, फिर बाद में बदसलूकी किया गया, यह तो किसी तानाशाही से कम नही हैं, इस मामले पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को आयोजन समिति के उपर कार्यवाही करना चाहिए।   https://youtube.com/shorts/CcXxDwIT8kc?si=pLUvXH_vH09p1Zwq     समिति के आय-व्यय की हो जांच जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को शिव महापुराण के नाम पर महाकाल भक्त मंडल द्वारा वसूले गये करोड़ो रुपये के चंदा की जांच करना चाहिए, आय-व्यय का जांच कर लोगो के पैसो को वापस कराना चाहिए ताकी उक्त करोड़ो रुपए का गबन ना हो जाये।   लोगो के भावनाओ से हो रहां खिलवाड़ महाकाल भक्त मंडल द्वारा आस्था के नाम पर लोगो के भावनाओ से खिलवाड़ किया जा रहा हैं, पहले तो उन्हे पंडाल में बैठकर शिव महापुराण सुनने से वंचित कर दिया गया और जब लोग कथा सुनने मीरा रिसॉर्ट पहुंचे तो वहां लोगो के लिये कोई व्यवस्था नही थी, महिलाए और छोटे-छोटे बच्चे रोड किनारे जमीन पर बैठे रहें, कुछ लोग तो झाड़ी झंगाड़ी में बैठे हुये थे, ना पीने के पानी की व्यवस्था और ना ही छाये की, धूप में लोग भूखे प्यासे इंतजार करते रहें, की अब हमें भी परम पूज्य महाराज प्रदीप मिश्रा जी के दर्शन होंगे। पर महाराज जी के दर्शन तो नही हुये, बल्की लोगो के साथ दुर्व्यवहार जरूर हुआ। कोई बड़ी अप्रिय घटना के घट जाने का कर रहें इंतजार सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मीरा रिसॉर्ट में चल रहें शिव महापुराण को कोई अनुमति/एनओसी नही मिली हैं, और असुरक्षित तरीके से मेन रोड किनारे एक होटल में यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा हैं, होटल के बाहर लोगो की भीड़ उमड़ रही हैं, पूरा रोड जाम हो गया हैं वही से वाहनो का आना जाना लगा हैं, यदि ऐसे में यहां कोई बड़ी दुर्घटना हो गई तो इसकी सारी जबावदारी महाकाल भक्त मंडल व जिला प्रशासन की होगी। क्या महाकाल भक्त मंडल के सदस्य कोई बड़ी अप्रिय घटना के घट जाने का इंतजार कर रहें हैं, यह एक बहुत बड़ी लापरवाही हैं। लोगो में भारी आक्रोश, महाकाल भक्त मंडल के उपर कार्यवाही की मांग महाकाल भक्त मंडल के उपर लोगो में भारी आक्रोश हैं, ओबीसी महासभा के जिला महामंत्री डाॅ. राजेश राठौर और समाज सेवक अर्जुन गुप्ता ने इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की मांग की हैं, साथ ही यह मांग की हैं की लोगो से पैसे लेकर पास देना बंद करते हुये सभी लोगो के लिये निःशुल्क कर दिया जाये धार्मिक आयोजन को व्यापार ना बनाया जाये।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन