Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में बालको मंडल में गूंजा 'मन की बात', ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान ने बढ़ाया भावनात्मक जुड़ाव।

Vivek Sahu

Mon, Jun 30, 2025
कोरबा (बालको नगर), 29 जून 2025प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" का आज बालको नगर मंडल के बूथ क्रमांक 101, सर्वेश्वरी आश्रम, सेक्टर-4 में सामूहिक श्रवण हुआ। इस दौरान मंडल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक एकजुट होकर कार्यक्रम से प्रेरणा प्राप्त करते नजर आए। इस भावपूर्ण अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला अध्यक्ष माननीय श्री गोपाल मोदी जी की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।   मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव के नेतृत्व में संपन्न इस आयोजन में राष्ट्रसेवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर जागरूकता का माहौल देखने को मिला। अपने संबोधन में श्री गोपाल मोदी जी ने कहा – "‘मन की बात’ केवल संवाद नहीं, यह एक प्रेरणा स्रोत है जो देश को विकास, नवाचार और राष्ट्रभक्ति की दिशा में संगठित करता है। यह कार्यक्रम आम जन को सीधे प्रधानमंत्री से जोड़ने वाला सेतु है, जिसने जनमानस में विश्वास और संकल्प को प्रबल किया है।” इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से – पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल, पूर्व एल्डरमेन व वार्ड पार्षद श्री सत्येन्द्र दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री शिवबालक तोमर, पार्षद तरुण राठौर व चेतन मैत्री, मंडल उपाध्यक्ष शशि चन्द्रा, साथ ही सुमीत तिवारी, निखिल मित्तल, राजा शर्मा, आर. नारायण, हेमलता निर्मलकर, जय राठौर, लुकी चौहान, मनोज भारिया, मंजीत कौर, नारायणी दूबे, रेणू प्रसाद, मंजू ठाकुर, केशव चन्द्रा, धीरज झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रूनिझा, देवेन्द्र पाठक, लालबहादुर चौहान, के. के. राजू, राजेश धीवर, विघासागर त्रिपाठी, लखन चन्द्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिकगण शामिल हुए। 🌱 ‘एक पेड़ माँ के नाम’ – भावनात्मक पहल ने सबका मन छू लिया कार्यक्रम के उपरांत एक विशेष वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत सभी उपस्थितजन ने अपनी माताओं की स्मृति या सम्मान में पौधारोपण किया।   इस पहल ने कार्यक्रम को एक भावनात्मक और मानवीय आयाम प्रदान किया, जिसमें मातृप्रेम और प्रकृति संरक्षण का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने यह संदेश दिया कि – “माँ जीवन देती हैं, और पेड़ धरती माँ के जीवन का प्रतीक हैं। जब माँ के नाम पर पौधा लगाते हैं, तो वह सदा हमारे प्रेम और जिम्मेदारी की याद दिलाता है।” 🇮🇳 समापन पर राष्ट्रभक्ति का उत्साह कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के जयघोष के साथ हुआ, जिससे वातावरण राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन