Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

: महिलाओं की शिकायत पर हुई तत्काल कार्यवाही। अवैध देशी महुआ शराब विकेताओं पर की गई कार्यवाही।

Vivek Sahu

Sat, Sep 21, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा को शिकायत मिली थी कि शंकर नगर एवं खरमोरा क्षेत्र में कुछ लोग अवैध देशी महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहे हैं। कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर को निर्देशित किया गया था।   इसी कड़ी में दिनांक 19.09.2024 को एक टीम बनाकर अटल आवास खरमोरा में दबिश दी गई।   जहां शंकर नगर में मुरारी सिंह पावले पिता भगवान सिंह पावले उम्र 47 साल निवासी शंकर नगर के कब्जे से एक प्लास्टिक के सफेद जरीकेन में कुल 07 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद किया गया।   जिसके विरुद्ध अप.क. 567/24 धारा 34 (2) आब.एक्ट की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार राजा गुप्ता पिता श्री शिवजी गुप्ता उम्र 22 वर्ष पता-अटल आवास खरमोरा थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.) के कब्जे से एक प्लास्टिक के सफेद जरीकेन में कुल 07 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद किया गया।   जिसके विरुद्ध अप.क. 566/24 धारा 34 (2) आब.एक्ट की कार्यवाही की गई। इसके अलावा शंकर नगर मोहल्ले में रहने वाली श्रीमती करन बाई ध्रुवे पति भागवत ध्रुवे उम्र 35 वर्ष, श्रीमती गीता देवी केंवट पति भोला राम केंवट उम्र 40 वर्ष एवं मधु सिंह चंदेल पति अजय सिंह उम्र 36 वर्ष के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी कि उपरोक्त लोग अवैध रुप से देशी महुआ शराब की बिकी करते हैं तथा पूर्व में इनके विरुद्ध आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।   उक्त शिकायत पर उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध धारा-126 बी, 135 (3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।   इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक प्रमोद डनसेना, सउनि दुर्गेश राठौर, प्रआर 190 राकेश सिंह, आर. जितेंद्र सोनी, आर. संदीप भगत एवं मआर रजनी की सराहनीय योगदान रही। आरोपी 01. मुरारी सिंह पावले 02. राजा गुप्ता के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन