Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

: जिले के आवासीय कन्या विद्यालयों व आश्रम छात्रावासों में स्वास्थ्य शिविर का किया जा रहा आयोजन

Vivek Sahu

Thu, Jul 25, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )25 जुलाई 2024/ कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के सभी आवासीय कन्या विद्यालयों, आश्रम छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।   इसी कड़ी में आज आदिम जाति विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकासखण्डों के कन्या आश्रम छात्रावासों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें हरदीबाजार के प्री व पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास, कोरबा विकासखण्ड के आदिवासी कन्या आश्रम, कन्या छात्रावास एवं प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
  • इसी प्रकार समग्र शिक्षा मिशन अंतर्गत संचालित जिले के सभी 05 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में शिविर आयोजित कर छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संस्थाओ में छात्राओं को एनीमिया, कुपोषण, डायरिया, मलेरिया जैसे अन्य बीमारियों के लक्षण व बचाव की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं अपने खान-पान व आस-पास साफ-सफाई में विशेष ध्यान देने की समझाइश दी गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन