Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: विश्व सिकलिंग दिवस पर स्वास्थ्य के लिए समर्पित कदम: कोरबा में वृहद रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

Vivek Sahu

Wed, Jun 18, 2025
  कोरबा( न्यूज उड़ान) विश्व सिकलिंग जागरूकता दिवस के अवसर पर मॉर्निंग क्रिकेट क्लब, आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद रक्तदान शिविर, निशुल्क रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) जांच, एवं निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।   यह शिविर 19 जून, गुरुवार को सुबह 10 बजे से पतंजलि चिकित्सालय, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में आयोजित होगा।   रक्तदान करेंगे मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के सभी खिलाड़ी सदस्य इस शिविर की खास बात यह है कि मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के सभी खिलाड़ी सदस्य स्वयं रक्तदान करेंगे।   क्लब के संरक्षक डॉ. दीपक सिंह राज ने जानकारी देते हुए कहा कि क्लब केवल खेल और मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।   रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से यह संदेश दिया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति रक्त की कमी के कारण असमय मृत्यु का शिकार न हो।   सिकलिंग काढ़ा एवं विवाह कुंडली मिलान की जानकारी भी होगी उपलब्ध शिविर प्रभारी एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि इस शिविर में विशेष रूप से सिकलिंग रोगियों के लिए उपयोगी काढ़ा निशुल्क पिलाया जाएगा। साथ ही, सिकलिंग रोगियों के विवाह में ‘सिकलिंग कुंडली मिलान’ की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि भावी संतान में यह रोग न फैले। स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध शिविर में आयुष मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। वे रोगियों को ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की निशुल्क जांच के साथ-साथ आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराएंगे। साथ ही, रोगियों को उनकी लाइफस्टाइल, खानपान और स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरी जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। समाजसेवा का आह्वान डॉ. दीपक सिंह राज, डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा एवं लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल ने कोरबा सहित पूरे अंचल के नागरिकों से अपील की है कि वे इस रक्तदान शिविर में सहभागी बनें और “रक्तदान – महादान” के इस आयोजन शामिल हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन