Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: ऊर्जाधानी कोरबा के जैन मंदिर परिसर भवन में जादूगर सम्राट अजूबा के शो का भव्य शुभारंभ

Vivek Sahu

Fri, Feb 16, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) देश के विख्यात जादूगर जादूगर सम्राट अजूबा के विश्व प्रसिद्ध इंद्रजाल शो का आज शहर के बुधवारी बाजार के पास स्थित जैन मंदिर परिसर भवन में जैन मिलन समिति के अध्यक्ष जय कुमार जैन और कोरबा के वरिष्ठ जादूगर रमेश ने दीप जला कर एक ऐसे जादू शो का उद्घाटन किया । जिसने चंद मिनट मे ही हॉल में उपस्थित लोगों को विस्मय कि ऐसी मोहक दुनिया में विचरण कराने लगा जिसकी कल्पना तक नही की होगी दर्शकों ने। जादूगर ने मुख्य अतिथि द्वय को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया। शो शुरू होते ही आनंद और सुखद अनुभूति से भर गए सभी लोगो की तालियां बजती रही। जादूगर अजूबा ने अपने दो घंटे के शो में कभी लड़की को दस फीट ऊपर हवा में उड़ा कर दर्शको को चकित किया तो कभी खाली हाथ से रूपयों की बरसात कर लोगो को हतप्रभ कर दिया। जादूगर सम्राट अजूबा का अंडरवाटर डेथ चैलेंज मैजिक तो ऐसा था जिसे देख दर्शको को अपनी ही आंखो पर भरोसा नहीं हो रहा था कि वो मंच पर जो देख रहें है वह सच है या खुली आंखों से देखा गया कोई सुंदर सपना.इस महान अवसर पर कोरबा के स्थानीय जादूगर रमेश और अन्य जादूगर भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन