Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

: आयुष्मान भवः अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का हुआ आयोजन

Vivek Sahu

Thu, Oct 5, 2023
कोरबा /कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले के ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं तथा आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड, सिकलसेल एनीमिया, अंगदान, रक्तदान, टी.बी., कुष्ठ, तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम तथा स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई साथ ही अंगदान तथा तम्बाकू मुक्त जिला हेतु शपथ दिलाया गया। अंगदान के इच्छुक व्यक्ति अपने निकटतम स्वास्थ्य केन्द्रो में जाकर जानकारी प्राप्त कर रजिस्ट्रेशन करा सकते है साथ ही नोटो की साइट पर जाकर अंगदान हेतु स्वयं रजिस्ट्रेशन करा सकते है।  में विगत 17 सितंबर से आयुष्मान भवः अभियान चलाया जा रहा है, इस दौरान जिले के मेडिकल कॉलेज, सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स तथा शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के उप स्वास्थ्य केन्द्रों में आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। उनका बी.पी. शुगर की जॉंच की जा रही है। साथ ही आवश्यकता अनुरूप मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थाओं मे रेफर किया जा रहा है। इसी तरह जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जॉंच एवं उपचार एवं उन्हें स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड बनाया जा रहा है। मेले में उपस्थित लोगों को अंगदान, रक्तदान हेतु प्रेरित किया गया तथा अंगदान हेतु शपथ दिलाई गई साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में 01 अक्टूबर को जिले के सीएमएचओ कार्यालय, मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों ,हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स, उप स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें सीएमएचओ डॉ. केसरी के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यालय, अस्पताल तथा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की गई तथा लोगो ंको स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मेडिकल कालेज कोरबा में छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। इसी प्रकार विगत दिवस जिला क्षय अधिकारी डॉ.जी.एस.जा़़त्रा तथा उनकी टीम द्वारा कुष्ठ आश्रम मुड़ापार में कुष्ठ मरीजों को सेल्फ केयर किट, फल एवं जलपान का वितरण कर उन्हें स्व़च्छता संबंधी जानकारी दी गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन