Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

: सरकार का बजट विकसित भारत का संकल्प, युवाओ और किसानों को समर्पित :- हितानंद अग्रवाल।

Vivek Sahu

Tue, Jul 23, 2024
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट लोकसभा में पेश किया। यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का सातवां और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने बजट को सराहनीय और स्वागतयोग्य बताया | श्री अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के आधार पर जो बजट पेश किया गया है। उसके लिए मैं सभी को बधाई देता हूं मोदी सरकार के इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने बजट में युवाओं के कौशल विकास, शिक्षा, कृषि और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया, वित्त मंत्री ने देश के पूर्वी राज्यों को देश की आर्थिक वृद्धि का इंजन बनाने के लिए विशेष योजनाओं का भी ऐलान किया | 2 लाख करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ युवाओं के लिए 5 स्कीम के साथ 1 करोड़ युवाओ को इंटरशिप की व्यवस्था,5 करोड़ से ज्यादा युवाओं को होगा लाभ, रोजगार सृजन को प्रोत्साहन देने के लिए 3 स्कीम,आयकर के छूट स्लेब को बढ़ाकर मध्यम वर्ग और कर्मचारी वर्ग को बड़ी राहत,कृषि व उससे जुड़े सेक्टर के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान,मुद्रा लोन योजना 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गईं,MSME के लिए 100 करोड़ का लोन प्रावधान, किसानों और उनकी जमीनों को मिलेगा। डिजिटल पब्लिक इंफ्रा का फायदा, फार्मर एंड लैंड रजिस्ट्री के दायरे में आएंगे 6 करोड़ किसान |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन