Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

: कटघोरा चौक गणेश पंडाल के पास संपन्न हुआ जेरियाट्रिक कैंप (वृद्ध रोगी स्वास्थ्य शिविर)।

Vivek Sahu

Thu, Sep 12, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )कटघोरा आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के आदेश और जिला आयुष अधिकारी के दिशा निर्देश से आज कटघोरा चौक गणेश पंडाल के पास वृद्ध रोगी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रखा गया।   मौसम की नज़ाकत को देखते हुए यह कार्यक्रम बहुत आवश्यक था जो कि पूर्ण रूप से सफल रहा।   चूंकि यह मौसम बीमारियों का है सर्दी, जुकाम, बुखार, शरीर में दर्द, इंफेक्शन, खुजली अपचन आदि बीमारी इस मौसम में अक्सर होते हैं, शिविर लगने से लोगों को काफी लाभ मिला।   गणेश उत्सव होने की वजह से अच्छी-खासी भीड़ रही, कटघोरा और आस-पास के गांव के लोग बड़ी तादात में पहुंचे थे। शिविर में लगभग 1600 मरीजों का स्वास्थ परिक्षण हुआ, और सभी को उनकी समस्या के अनुसार उपचार हेतु औषधि दी गई। शिविर आयोजन में शिविर प्रभारी डॉ स्वेता एक्का, डॉ नेहा मिंज, डॉ डी एन पटेल, डॉ सुनील पाठक, डॉ शाश्वत, खिलावन सिंह(सीनियर फार्मासिस्ट), जुनैद खान, संजय पैकरा, सत्यनारायण निराला, शेख रिज़वान, लक्ष्मण कुमार ने अपनी सेवा दी।   कार्यक्रम में सम्मिलित होने आयुष जिला अधिकारी डॉ उदय शर्मा सर भी पहुंचे।   इस तरह आज का यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन