Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: शुष्क दिवस के पूर्व अवैध महुआ शराब के भंडारण पर आबकारी वृत्त बांकीमोंगरा की ताबड़तोड़ कार्यवाही।

Vivek Sahu

Sun, Jan 21, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )कलेक्टर श्री अजीत वसंत और सहायक आयुक्त आबकारी श्री सौरभ बक्शी सर के मार्गदर्शन में राममंदिर प्राण-प्रतिष्ठा दिवस दिनांक 22 जनवरी को घोषित शुष्क दिवस के पूर्व ही अवैध शराब बिक्री रोकथाम हेतु आबकारी विभाग सघन कार्यवाही कर रहा है,। नियंत्रण कक्ष में प्रभारी अधिकारी रमेश अग्रवाल को सेमीपाली में शराब भंडारण कर शुष्क दिवस पर बेचने की सूचना पर आशीष उप्पल आबकारी उपनिरीक्षक आबकारी वृत्त बांकीमोंगरा को टीम के साथ कार्यवाही हेतु रवाना किया. छापा डालने पर में सेमीपाली थाना दर्री निवासी सरस्वती यादव पति प्यारेलाल को अवैध रूप से जरीकेनो में भरी हुई 9लीटर महुआ शराब और लक्ष्मीन बाई यादव पति बहारन यादव को अवैध रूप से 9 लीटर महुआ शराब साथ पकड़ा गया। शराब को 50रू पॉलीथिन पाऊच की दर से कुल 5000रू में बेचने की तैयारी थी.दोनों आरोपिया के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क, च), 34(2) 59(क )के तहत प्रकरण दर्ज कर अजमानतीय अपराध होने पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।   न्यायाधीश महोदय ने रिमांड पर आरोपियों को जेल दाखिल करने का आदेश दिया। उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल,दीपमाला नागदेव, आबकारी आरक्षक श्री दसराम सिदार, नगर सैनिक कुंदन चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन