Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: राजस्व संबंधी जमीन से जुड़ी हर समस्या का होगा समाधान। हर वार्ड में बिजली की समस्या खत्म करेंगे : लखन देवांगन

Vivek Sahu

Wed, Nov 15, 2023
 कोरबा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन विभिन्न वार्डों में पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान श्री देवांगन भाजपा को जिता कर छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान वे कोरबा विधानसभा के लिए जारी अपने घोषणा पत्र की जानकारी भी दे रहे हैं। प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने बताया कि जनता उन्हें विधायक चुनकर भेजती है तो प्रत्येक वार्ड में विद्युतीकरण, बिजली की समस्या खत्म करेंगे, बिजली बिल, मकानों के टैक्स की समस्या से मुक्ति दिलाएंगे, हर घर में नल-जल योजना को पहुंचाया जायेगा। हर गली-मोहल्ले में रोड, नाली, सिवरेज का निर्माण एवं मरम्मत कराया जायेगा। सभी समाज के लोगों के लिए सर्वसुविधायुक्त सामाजिक भवन का निर्माण एवं निर्मित भवन का जीर्णोद्धार करवाया जायेगा।   सभी वार्डों में सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण करवाया जायेगा। हर वार्ड में शुलभ शौचालय का निर्माण कराया जायेगा। श्री देवांगन ने कहा कि सभी वर्गों के विकास के लिए भाजपा को चुनकर प्रचंड मतों से कोरबा में विधायक व छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार चुनें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन