Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: हार के डर से चुनाव के 15 दिन पहले मंत्री करवा रहे सडक़ों की लीपापोती

Vivek Sahu

Mon, Oct 30, 2023
कोरबा। शहर में हो रहे डामरीकरण पर भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने कहा कि आखिर कांग्रेस राज वाले निगम में ऐसी कौन सी डामर से सडक़ निर्माण हो रहा है कि हर साल दो बार डामरीकरण करने की जरुरत पड़ रही है। हर साल डामरीकरण हो रहा है तब भी सडक़ टिक नहीं पा रही है। लखन लाल देवांगन ने कहा कि कोरबा की सडक़ों को कांग्रेस की नजर लग गई है। उन्होनें कहा कि सडक़ डामरीकराण का काम राजस्व मंत्री के करीबी और सभापति श्यामसुंदर सोनी के पुत्र अभिनव सोनी द्वारा काम लिया गया था। डीएमएफ फंड से 10 करोड़ की लागत से सडक़ का निर्माण हुआ था। सडक़ की गारंटी तीन साल की थी। कोरबा की जनता खुद जानती है कि सडक़ पहले साल ही उखड़ गई थी। हर साल चार से पांच महीने बारिश में सडक़ में गड्ढे होते हैं। धूल से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब जब चुनाव सिर पर है और मंत्री को लोगों का जबरदस्त नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है इसलिए अब सडक़ डामरीकरण करने की जरुरत पड़ रही है। सबसे बड़ा सवाल उठता है कि तीन साल में छह बार सडक़ उखड़ी, आखिर निगम ने ठेकेदार पर कार्रवाई क्यों नहीं की। लखन लाल देवांगन ने कहा कि सडक़ का काम सभापति के बेटे और मंत्री के करीबी महेश भावनानी के पार्टनरशिप में चल रहा है। लखन ने यह भी आरोप लगाया कि शहर में और भी ठेकेदार हैं, लेकिन हर बार ठेका मंत्री के करीबी को ही आखिर कैसे मिला।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन