Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: भारतीय जनता पार्टी कोरबा की जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय में हुई आयोजित

Vivek Sahu

Fri, Feb 3, 2023

कोरबा। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की जिला कार्यसमिति बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई ।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक में विगत कार्यसमिति से आज तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर योजना बनाई गई ।

जिला संगठन प्रभारी श्री श्याम बिहारी जयसवाल, जिला संगठनसह प्रभारी श्री गोपाल साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया के आगामी कार्यक्रमों में जी जान से जुट जाएं । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि संकल्पित होकर कार्य करें, प्रदेश की जनता भूपेश बघेल की सरकार से ऊब चुकी है और आगामी चुनाव का इंतजार कर रही है । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं कि अब जिम्मेदारी बनती है की प्रत्येक बूथ पर जाकर जनहित से जुड़े मुद्दों को समझें और लोगों के हित के लिए आंदोलन करें ।

इस महत्त्वपूर्ण बैठक में जिला संगठन प्रभारी श्री श्यामबिहारी जायसवाल जी, जिला संगठन सह प्रभारी श्री गोपाल साहू जी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह जी, विधायक रामपुर श्री ननकी राम कंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लखन लाल देवांगन, सरगुजा संगठन प्रभारी श्री ज्योतिनंद दुबे, कटघोरा विधानसभा प्रभारी श्री दिनेश सिंह, पाली तानाखार विधानसभा प्रभारी श्री बृजेंद्र शुक्ला, रामपुर विधानसभा प्रभारी श्री कैलाश साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक चावलानी, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य श्री जोगेश लांबा, प्रदेश सह संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ श्री पवन गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र पांडे, महामंत्री द्वय श्री संतोष देवांगन, श्री टिकेश्वर राठिया एवं अपेक्षित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन