Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: जनहानि तथा पशुधन हानि को रोकने जिला पंचायत सीईओ ने किया जागरूकता रथ को रवाना

Vivek Sahu

Wed, Sep 6, 2023
कोरबा जिला पंचायत परिसर में मंगलवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप एवं नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने हरी झण्डी दिखाकर ‘स्ट्रे कैटल रिस्पांस फोर्स जागरूकता’ रथ को रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए आमजनों को जागरूक करने का कार्य करेगा। जिले के मुख्य मार्गों एवं सड़कों पर आवारा पशुओं के अनावश्यक रूप से विचरण करने पर दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है जिससे जनहानि तथा पशुधन हानि भी हो जाती है। ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आज जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस जागरूकता रथ का उद्देश्य पशुपालकों को अपने पशुओं को घर में बांधकर रखने तथा पशु एवं जन-धन हानि रोकने के लिए आम जनता को जागरूक करना है। जागरूकता रथ के माध्यम से पशुपालकों एवं आमजनता से जनहानि एवं पशुहानि रोकने के लिए अपील की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन