Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

: श्री सप्तदेव मंदिर में दादी जी का मंगसिर नवमीं उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

Vivek Sahu

Tue, Nov 26, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में मॉ श्री राणीसती दादी जी का मंगसिर नवमीं उत्सव दिनॉक 24.11.2024 दिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दिन मंदिर में दादी जी का अलौकिक श्रृंगार किया गया एवं ज्योत जगाई गई तथा मंदिर में दादी भक्तों के द्वारा एक लय एवं एक राग में दोपहर 3.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक पूरे अनशासन के साथ मंगलपाठ किया किया गया। इस अवसर पर श्रीमती लीना अग्रवाल एंड पार्टी कोरबा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था जिनके द्वारा श्री राणीसती दादी चरित मानस का संगीतमय भव्य मंगलपाठ किया गया तत्पश्चात सायं 6.30 बजे सं 7.00 बजे तक दादी जी का गजरा उत्सव, चुनरी उत्सव एवं धमाल किया गया एवं रात्रि 7.00 बजे भगवान को 56 भोग लगाकर महाआरती की गई एवं भण्डारा किया गया जिसमें सैकडों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ने समस्त दादी भक्तों को कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने पर अपना आभार व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन