Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: दिवंगत ग्राम पंचायत सचिव की पुत्री को मिली अनुकंपा नियुक्ति

Vivek Sahu

Fri, Dec 23, 2022

कोरबा। कलेक्टर श्री संजीव झा की पहल पर ग्राम पंचायत सचिव की पुत्री को नौकरी मिल गई है। ग्राम पंचायत सचिव के रूप में पदस्थ रहे स्व. श्री कृपाराम कुसरो के बदले उनकी पुत्री कुमारी सुषमा कुसरो को ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कंवर ने सुषमा कुसरो को ग्राम पंचायत सचिव पद की नियुक्ति पत्र देकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही निष्ठा और लगन के साथ शासकीय सेवा करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। स्व. कृपा राम कुसरो की आकस्मिक मृत्य शुगर बीमारी के कारण हो गयी थी। काफी समय से उनका ईलाज चल रहा था। स्व. कृपाराम कुसरो के मृत्यु के पश्चात उनकी बारहवीं पास पुत्री सुषमा कुसरो ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया। कलेक्टर श्री झा ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिये थे। इसी तारतम्य में जिला पंचायत द्वारा सुषमा कुसरो को अनुकंपा नियुक्ति दी गई। नौकरी मिल जाने से सुषमा कुसरो और उनके परिवार वालों ने खुशी जताते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

तहसील पाली अंतर्गत ग्राम तेलसरा के निवासी स्व. कृपाराम कुसरो पंचायत सचिव के रूप में कार्यरत् थे। स्वास्थ्यगत् परेशानियों के कारण उनका निरंतर ईलाज चल रहा था। उनके चार पुत्री और एक पुत्र हैं। नौकरी मिलने के बाद सुषमा कुसरो ने बताया कि उनके पिताजी की मृत्यु के पश्चात् परिवार को विपरित आर्थिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा था। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। परिवार के सामान्य खर्चे चलाने में भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने से घर के आर्थिक परिस्थितियों में सुधार होगी। कक्षा बारहवीं तक पढ़ाई कर चुकी सुषमा ने बताया कि नौकरी मिलने से स्वयं और उनके भाई-बहन की आगे की पढ़ाई में भी सहायता मिलेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन