Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

Vivek Sahu

Mon, Feb 19, 2024
कोरबा  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जनचौपाल में आने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। जन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज आयोजित जनचौपाल में लोगों ने सीमांकन, राशन कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, मुआवजा, आर्थिक सहायता, बेजा कब्जा हटाने, रोजगार हेतु ऋण दिलाने, राखड़ की समस्या, सौर सुजला के संबंध में आवेदन दिया। जनचौपाल में कुल 89 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया है कि आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनचौपाल में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि आवेदक को दोबारा जनचौपाल में ना आना पड़े। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन