Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

: दिनांक 7 एवं 8 नवंबर 2024 को भोजपुरी समाज के द्वारा सूर्य उपासना का पर्व छठ महापर्व मनाया जाएगा ।

Vivek Sahu

Thu, Nov 7, 2024
दिनांक 7 एवं 8 नवंबर 2024 को भोजपुरी समाज के द्वारा सूर्य उपासना का पर्व छठ महापर्व मनाया जाएगा । इस दौरान छठ घाट में बिलासपुर शहर एवं आसपास निवास करने वाले समाज के लोगों द्वारा भारी संख्या में छठ घाट पहुंचकर पूजा अर्चना किया जावेगा। पर्व के दौरान छठ घाट रोड में छठी लोगों को छोड़कर दिनांक 7 नवंबर 2024 के दोपहर 14:00 से दिनांक 8 नवंबर 2024 के प्रातः 11:00 तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जन सुविधा हेतु निम्न अनुसार वाहनों का डायवर्सन किया जाएगा । (01) महमंद मोड भारी वाहन डायवर्सन— महमंद मोड़ से सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा इस प्रकार सभी भारी वाहन सिरगिट्टी होकर आगे की यात्रा तय करेंगे । (02) चिल्हाटी तिराहा भारी वाहन डायवर्सन— चिल्हाटी तिराहा से सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, सभी भारी वाहन सेंदरी—मोपका बाईपास होकर आगे की यात्रा तय करेंगे। इसी प्रकार दुपहिया, कार एवं हल्का वाहन मोपका—सरकंडा—लिंगियाडीह—दयालबंद—तोरवा होकर आना जाना कर सकेंगे। (01) छठ घाट तिराहा डायवर्सन— इस तिराहा से छठ घाट की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा सभी प्रकार के कार आदि वाहनों को डायवर्सन किया जाएगा जो की आरके नगर लिंगियाडिड रोड से सरकंडा एवं दयालबंद की ओर से आना-जाना कर सकेंगे।   (02) धान मंडी मोड़ (तोरवा पेट्रोल पंप) डायवर्सन— यहां से छठ घाट की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा सभी प्रकार के कार आदि वाहन गुरु नानक चौक, दयालबंद होते हुए शहर एवं लिंगियाडीह, सरकंडा, मोपका की ओर आवागमन कर सकेंगे। यातायात पुलिस की आम लोगों से अपील है कि कृपया परिवर्तित मार्ग का उपयोग करते हुए आवागमन करें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन