Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: ब्रेकिंग न्यूज तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम।

Vivek Sahu

Fri, Jul 25, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )जिले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम सेमीपाली के पास आज रात्रि करीब 8 बजे जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है।   तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।   दुर्घटना के बाद ट्रेलर का चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।   दोनों मृतक ग्राम बरीडीह के निवासी थे। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, और आए दिन होने वाले सड़क हादसों और मौतों को लेकर नाराजगी जाहिर की। देखते ही देखते सड़क पर लोगों के एकत्र होने से चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो गई। हादसा और चक्का जाम की सूचना पर उरगा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। उन्होंने इस मार्ग पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित करने और फोर लेन सड़क से उन्हें आवागमन करने के मांग की। पुलिस द्वारा समझाइश का प्रयास किया जा रहा है, मृतक पुरुषोत्तम पटेल और अयोध्या पटेल है जिनकी उम्र करीब 34 वर्ष बताई जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन