Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

: कोरबा पुलिस की बाईक चोर आरोपी गिरफ्तार। आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में हो चुका है गिरफ्तार

Vivek Sahu

Thu, Aug 29, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिये गये हैं, उक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान व नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में सभी थाना एवं चौकी प्रभारी को अपने क्षेत्र में हो रहे मोटरसाइकिल चोर को पकड़ने के लिए दिशा निर्देश दिये गये थे।   इसी क्रम में विभिन्न स्थानों से मोटर सायकल की अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चोरी कर लिया गया था जिस पर संबंधित थाना/चौकी में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर मोटरसाइकिल चोरी करने वालों का पता तलाश किया जा रहा था। इसी बीच थाना सिविल लाइन रामपुर कोरबा को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि पूर्व में भी मोटरसाइकिल चोरी करने वाला रोहित राजपूत नामक व्यक्ति बदल बदल कर मोटर साइकिल एवं स्कूटी चला रहा है । इस सूचना पर टीम के द्वारा मोटरसाइकिल/स्कूटी को बरामद किया गया है तथा आरोपी रोहित राजपूत को गिरफ़्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।   पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ करवाही जारी रहेगी ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन