Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

: बिग ब्रेकिंग कटघोरा : अम्बिकापुर नेशनल हाईवे में भीषण सड़क हादसा. ट्रेलर और ट्रक में जोरदार भिड़ंत.. ड्राइवर फंसा केबिन में.. नेशनल हाईवे में लगा जाम

Vivek Sahu

Sun, Sep 15, 2024
कोरबा/कटघोरा 15 सितम्बर 2024 : कटघोरा से अम्बिकार नेशनल हाइवे 130 में कुछ देर पहले तानाखार के बरपाली के पास एक ट्रेलर दूसरे ट्रेलर को टक्कर मारते हुए विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक से जा भिड़ा, ट्रेलर और ट्रक में भिड़ंत इतनी जोरदार रही कि दोनों वाहनों का केबिन चकनाचूर हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर ड्राइवर के कमर का हिसा केबिन में फंस गया। घटना की सूचना कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी को मिलते ही वे दलबल के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। जहां घायल ड्राइवर को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया । बुरी तरह घायल ड्राइवर को डायल 112 की मदद से कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है, जहां घायल ड्राइवर का इलाज जारी है। इस घटना के बाद नेशनल हाइवे मार्ग में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। पुलिस की तत्परता से दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को किनारे कर जाम को खाली कराया जा रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन