Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

: पीएम श्री स्कूल योजना के तहत बाल संसद कार्यक्रम का आयोजन।

Vivek Sahu

Thu, Dec 12, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) स्थानीय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा, कोरबा के प्राचार्य के निर्देश पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी शिक्षक संतोष चौरसिया ने बताया कि बाल संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 8, 9 वी के छात्र छात्राओ ने प्रतिभाग किया और उन्होंने विभिन्न संसद की विभिन्न विषयों और उनकी कार्यवाही पर चर्चा की।   छात्रों ने अपने विचारों और सुझावों को साझा किया और उन्होंने अपने स्कूल और समाज के विकास के लिए योजनाएँ बनाईं। विद्यालय की प्राचार्या शांति मोहंती ने कहा, "बाल संसद कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नेतृत्व कौशल और सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में जागरूक करना है।   यह कार्यक्रम छात्रों को अपने विचारों और सुझावों को साझा करने का अवसर प्रदान करता है।" शिक्षक चौरसिया ने बताया की यह संपूर्ण बाल संसद कार्यक्रम सामाजिक विज्ञान शिक्षिका श्रीमती काजोल कुमारी की अगुआई में हुआ इस कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर शिक्षक सत्येंद्र सिंह ने निभाई।   इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक लोकचन्द सोनटके, सन्तोष चौरसिया, सुधीर कुमार ओलिव सुरीन, अंजली चौरसिया, अनामिका, शेर अफगान, मेघराज,नवेंदु दास, शिवानी , सुधांशु सिंह, महाबली पोर्ते, अखिलेश , इंदु वर्मा, अरविंद त्रिपाठी और 526 छात्रों ने भाग लिया और उन्होंने इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन