Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: अग्रसेन पब्लिक स्कूल में "सजग कोरबा" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम।

Vivek Sahu

Tue, Aug 26, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार जिले में "सजग कोरबा अभियान" चलाया जा रहा है।   इसी कड़ी में आज दिनांक 25/08/2025 को अग्रसेन पब्लिक स्कूल कोरबा में महिला सहायता एवं परिवार परामर्श केंद्र कोरबा तथा थाना यातायात कोरबा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति में बच्चों को गुड टच-बैड टच, ऑनलाइन शिकायत, पुलिस विभाग द्वारा जारी अभिव्यक्ति ऐप, बच्चों से संबंधित कानूनी जानकारी , मार्शल आर्ट्स एवं यातायात के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में श्री सियाराम बंजारे (शिक्षक) द्वारा भी उपयोगी मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर लगभग 500 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम में थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार यादव, उपनिरीक्षक मनोज राठौर, म.प्र.आर. 94 बेनेदिक्ता ग्लोरिया बेक, म.आर. 675 अनुसुईया भानु, म.आर. 193 बिंदेद्वरी साहू, म.आर. 810 अंजु, सुचिता पन्ना, आर. 726 ओमप्रकाश निर्मलकर एवं यातायात स्टाफ उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन