Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: आर. सी .आर .एस रेपटाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसायटी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम।

Vivek Sahu

Sun, Jan 14, 2024
कोरबा(न्यूज उड़ान )सी.एस.ई.बी पूर्व मे स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराया गया, जिसमें संस्था के प्रमुख अविनाश यादव के द्वारा सरीसृप से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की प्रमुख जानकारी साझा की गई.... कोरबा ईस्ट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कोरबा के सर्पमित्र संस्था के द्वारा सरपो के सम्बन्ध में विभिन्न प्रकार की जानकारी साझा की गई जिसमें बताया गया की सभी जीव हमारे पर्यावरण के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। खाद्य श्रृंखला की दृष्टि से सभी जीवों की अपनी अहम भूमिका होती है, जिसमें जंगल को बचाने के लिए भी सीख दी गई, जैसे हम मनुष्य अपने घरों में रहते हैं, वैसे ही जीवो का रहवास उनका घर जंगल होता है, इसलिए हमें पेड़ों को उजाड़ने से बचना चाहिए और लोगों को भी हिदायत दी जानी चाहिए की वे ऐसा ना करें।   सांप के काटने से कभी भी झाड़ फूँक के चक्कर में ना पड़े सीधे अस्पताल जाना चाहिए, जिस जगह सांप काटा हो उस स्थान को हल्का पट्टी से बांधना चाहिए। सांप के काटने से मौत होने पर सरकार के द्वारा मुआवजा सहयोग राशि 4 लाख रुपए परिवारजनों की दी जाती है। इन सभी प्रमुख मुद्दों को छात्रों व शिक्षकों के मध्य रखा गया व इन सभी बातों पर अमल करने की समझाईस दी गई..... इस जागरूकता कार्यक्रम में रेपटाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसायटी के अध्यक्ष अविनाश यादव व उनके टीम के सदस्य विद्यासागर साहू, गौरव गर्ग, अजय साहू व प्रमोद यादव ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया एवं स्कूल के प्राचार्य राजकुमार देवांगन जी ने कार्यक्रम को पूर्ण कराने में अपनी अहम् भूमिका निभाई.....

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन