Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण।

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

: धरती आबा उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मदनपुर क्लस्टर में आयोजित हुआ जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर।

Vivek Sahu

Tue, Jun 17, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) जनपद पंचायत पाली के मदनपुर कलस्टर में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सोमवार को जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री दिलहरण कुर्मी एवं जनपद सदस्य श्री दिलीप सिंह की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर मदनपुर, नानबांका, बड़ेबांका, डोड़की, सगुना व परपरा ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर में पंचायत विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई एवं मौके पर समाधान भी किया गया। शिविर में 20 ग्रामीणों के आधार कार्ड अद्यतन किए गए। 02 नए आधार कार्ड जारी किए गए।ग्राम पंचायत बड़ेबांका में मृत्यु प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही 16 ग्रामीण परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया गया।   शिविर में अनुसूचित जनजाति परिवारों को सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ दिलाने के साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया।   सीईओ जनपद पंचायत पाली श्री भूपेंद्र सोनवानी ने आभार व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन