Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

: स्कूलों के खुलते ही सेजेस पंप हाउस में मनाया गया प्रवेश उत्सव

Vivek Sahu

Fri, Jun 28, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय पंप हाउस कोरबा में शान से प्रवेश उत्सव मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर एवम पार्षद राजकिशोर प्रसाद , विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय अग्रवाल ,पूर्व एल्डरमैन रामगोपाल यादव , गणमान्य नागरिक मोनू श्रीवास, श्री राम किशोर यादव, श्री राम कुमार साहू तथा शाला एवं प्रबंधन सदस्य के समिति के सदस्य श्री सतीश साहू थे। सभी कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले सभी नव प्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाते हुए एवं पुस्तकों का वितरण करके शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। पूरे विद्यालय को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था, साथ ही इस शुभ अवसर पर न्यौता भोज विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक लांडे एवम समस्त शिक्षक वृन्द की तरफ से सभी विद्यार्थियों एवं अतिथि गणों के लिए न्योता भोज की व्यवस्था की गई थी । सभी ने इस स्वादिष्ट भोज का आनंद उठाया नवीन शिक्षा सत्र के प्रारंभ दिवस से ही विद्यार्थियों ने जोश उल्लास और उमंग के साथ कक्षाओं में प्रवेश लिया। कक्षा शिक्षकों ने तिलक वंदन करके विद्यार्थियों का स्वागत किया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन