Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु आवेदन 04 जुलाई तक आमंत्रित।

Vivek Sahu

Sat, Jun 28, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश -2016 के खण्ड-9 में उपबंधित निर्बन्धनों एवं शर्तों के अधीन एवं रिक्तता के आधार पर विकासखण्ड पाली क्षेत्रांतर्गत, ग्राम पंचायत - जेमरा, सेन्द्रीपाली, परसदा, अण्डीकछार, कोरबी, बारीउमराव, मुंगाडीह एवं कर्रानवापारा की शासकीय उचित मूल्य दुकानों को नवीन संचालक संस्था को आबंटित किए जाने हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा0), पाली, जिला कोरबा स्तर से ईश्तहार प्रकाशित किया गया है।   जिस हेतु राज्य शासन द्वारा अधिकृत एजेंसियों- वृहदाकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्प्स), ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समितियॉ, अन्य सहकारी समितियॉ, जो छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनिम -1960 अथवा छत्तीसगढ़ स्वायत्त सहकारिता अधिनियम -1999 के तहत पंजीकृत हो, के माध्यम से आवेदन आमंत्रित कराया गया है।   उक्त कार्यक्षेत्र हेतु पंजीकृत व शासन द्वारा अधिकृत ईच्छुक संस्थाओं के द्वारा कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी, पाली, जिला कोरबा समक्ष 04 जुलाई 2025 तक कार्यालयीन समयावधि में जारी ईश्तहार 18 जून 2025 में उल्लेखित अनुसार आवेदन सह दस्तावेज प्रस्तुत किया जा सकता है।   04 जुलाई 2025 के पश्चात् प्रस्तुत आवेदनों पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा।   इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली से संपर्क किया जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन