Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु आवेदन 06 अगस्त आमंत्रित।

Vivek Sahu

Wed, Jul 9, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी जिला-रायपुर में कराने हेतु निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से जिला-कोरबा के पात्र अभ्यर्थियों को निः शुल्क आवासीय प्रशिक्षण, भोजन एवं शिक्षण उपलब्ध कराने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। जिसकी अंतिम तिथि 06 अगस्त 2025, समय-सांय 3.30 बजे तक है।   आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेज के साथ सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरबा, जिला-कोरबा (छ.ग.) के नाम से कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरबा आई.टी.आई. रामपुर, कलेक्टोरेट परिसर बिल्डिंग- प्रथम तल कोरबा, जिला-कोरबा (छ.ग.) पिन कोड 495677 में जमा किया जायेगा।   आवेदक को कोरबा जिला का मूल निवासी होना अनिवार्य है।   आवेदक या आवेदक के माता-पिता/अभिभावक की समस्त स्त्रोतो से आय 5.00 लाख है। आवेदक को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण किया होना अनिवार्य है।   छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी ऑफलाईन अथवा ऑनलाईन के माध्यम से चयनित संस्था द्वारा जिला प्रशासन एवं एनटीपीसी के निर्देशानुसार ही किया जायेगा। कुल 100 सीट निर्धारित है। जिसमें कोरबा जिला के रोस्टर अनुसार चयन किया जायेगा।   आवेदन पत्र एवं विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से संपर्क एवं जिला-कोरबा के वेबसाइट _ूूणवतइंण्हवअण्पद_ से डाउनलोड कर अवलोकन किया जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन