Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान करने की गई अपील

Vivek Sahu

Tue, Oct 31, 2023
कोरबा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत विधानसभा सदस्यों के निर्वाचन हेतु 17 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को मतदान केंद्रों में अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है। उन्होंने मतदाताओं को जागरूक होकर इस लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा है कि मतदान दिवस के दिन मतदातागण मतदान के लिए समय निकालकर अपने क्षेत्र के लिए निर्धारित मतदान केंद्रों में उपस्थित होकर अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता का मत अमूल्य है तथा मतदान करना प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जब मतदान के लिए जायें तो अपना मतदाता परिचय पत्र (एपिक कार्ड) एवं फोटो युक्त मतदाता पर्ची अवश्य लेकर जायें। मतदान केंद्र में इलेक्ट्रानिक मतदान मशीन के माध्यम से आप अपने पसंद के प्रत्याशी को चुनने के लिए वोट कर सकते हैं। अपने जिला, राज्य एवं देश की खुशहाली के लिए एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए शत प्रतिशत मतदान का होना अपेक्षित है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग सुनिश्चित करने की अपील सभी मतदाताओं से की है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन