Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक आयोजित, जल्द लगेगी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों पर मुहर।

Vivek Sahu

Thu, Jan 23, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) बुधवार की शाम भाजपा जिला चयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला भाजपा कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज में यह बैठक शाम साढ़े चार बजे शुरू हुई, जो देर शाम तक जारी रही। बैठक में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कोरबा नगर निगम व कटघोरा, दीपका बाकी मोगरा नगर पालिका एवं छुरी व पाली मगर पंचायत चुनाव के लिए पार्टी का टिकट प्राप्त करने प्रस्तुत आवेदनों की स्क्रुटनी की गई। इसके बाद आगे की प्रक्रिया के लिए संभागीय चयन समिति के अनुमोदन के लिए बिलासपुर कार्यालय भेज दिया गया है। अधिकृत नामों का फैसला गुरुवार को होने की संभावना है।   कोर कमेटी की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख रूप से लखन साहू, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, ननकीराम कंवर, डॉ राजीव सिंह, हर्षिता पांडेय, पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ननकी राम कंवर, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल मोदी, दिनेश सिंह, संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, ज्योतिनंद दुबे, रामदयाल उइके, टिकेश्वर राठिया मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन