Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

: अग्रवाल महिला मंडल जमनीपाली ने मनाया सावन -उत्सव, -वर्षा अग्रवाल बनीं सावन क्वीन-

Vivek Sahu

Wed, Aug 23, 2023
कोरबा:- सावन का महिना लगते ही जिलें में अब महिलाएं सावन उत्सव मना कर झुलें का आनंद ले रहीं है और महिलाओं की रचनात्मक गतिविधियां बढ़ रही है। इसी कड़ी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रवाल महिला मण्डल जमनीपाली द्वारा सावन तीज उत्सव का आयोजन अग्रसेन भवन जमनीपाली मे किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उमा बंसल (कोरबा) उपस्थित रहीं। महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें झुला झूलना, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सामूहिक गीत संगीत के साथ ही कई प्रतियोगिताएं तथा गेम आदि का आयोजन किया गया। घंटो तक महिलाओं ने सावन तीज उत्सव का आनंद लिया और सावन क्वीन में वर्षा अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उपस्थित महिला मंडल को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उमा बंसल ने कहा कि सावन का महिना महिलाओं के लिए उत्सव का संदेश लेकर आता है और फुहारों के बीच हमें जीवन का आनंद सीखाता हैं। सावन के सामूहिक उत्सव से अद्भूत आनंद का एहसास होता है और महिलाओं का रचनात्मक कार्य एवं प्रतिभाएं भी आगे आती हैं। समिति के अध्यक्ष सत्यभामा अग्रवाल ने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं, हमें भी अपने रचनात्मक कार्यो से समाज को नया संदेश देना चाहिए। सामूहिक उत्सव महिलाओं को भी खुलकर जीने का एक अच्छा मंच हैं। सावन की रिमझिम बारिश का मतलब ही होता है कि जीवन को उत्सव की तरह जिएं और दूसरो को भी जीना सिखायें। कार्यक्रम में मुख्यरूप से कोषाध्यक्ष रेखा सिंघानिया, सचिव संगीता पालीवाल, आशा शर्मा, उमा अग्रवाल, रजनी सिंघानिया, आभा सिंघानिया, सतोष अग्रवाल, अनिल देवी, कौशिल्या अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, सविता अग्रवाल, तृप्ति अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, विमलेश अग्रवाल, उषा खेतान, सीमा अग्रवाल, ललिता अग्रवाल सहित क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन