Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद पीड़िता के साथ किया बलात्कार और बनाया गया अश्लील वीडियो व फोटो

Vivek Sahu

Sat, May 25, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है 24/05/2024 को बांकीमोंगरा निवासी पीड़िता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसमे उल्लेखित किया गया। दोस्त के साथ घर पर आए उसके दोस्त राहुल शर्मा से परिचय होने के बाद कटघोरा में राहुल शर्मा द्वारा पीड़िता को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बांकीमोंगरा निवासी राहुल शर्मा ने मुझे कटघोरा में पिलाया और जिसके बाद चक्कर आने पर राहुल शर्मा द्वारा मुझे घर छोड़ने की बात कहकर अपनी मोटर सायकल में ढेलवाडीह के जंगल मे ले गया और जबरजस्ती कर उसके साथ बलात्कार किया।   राहुल शर्मा द्वारा पीड़िता का अश्लील वीडियो व फ़ोटो अपने मोबाइल में बना लिया।   जिसके बाद राहुल शर्मा द्वारा वीडियो व फ़ोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 2021 से 2024 तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, विसाखापट्टनम ले जाकर बलात्कार किया तथा पीड़िता से लगभग 3 लाख 75 हज़ार भी ले चुका है।   माता पिता के द्वारा बांकीमोंगरा में ही शादी तय कर दी गई। जिसके बाद राहुल शर्मा द्वारा लड़के को बुलाकर उसको लड़की का वीडियो व फ़ोटो दिखाकर शादी तुड़वा दिया और पीड़िता एवं उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद कटघोरा थाना में आकर शिकायत दर्ज कराई, कटघोरा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी को इसकी जानकारी दी।   पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यूबीएस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा व एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कटघोरा धर्म नारायण तिवारी ने टीम गठित कर आरोपी राहुल शर्मा की पतासाजी शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी राहुल शर्मा की गिरफ्तारी ग्राम सुलेसा, थाना बगीचा जिला जशपुर से किया गया,आरोपी राहुल शर्मा को न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन