Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

: कोरबा के अधिवक्ता सोमवार को कलमबंद हड़ताल पर, काम काज रहेगा ठप्प

Vivek Sahu

Mon, Sep 4, 2023
कोरबा भूपेश सरकार द्वारा अधिवक्ताओं से किए गए प्रोटेक्शन एक्ट, सामूहिक बीमा और मृत्यु दावा राशि में बढ़ोतरी के वादों को पूरा नहीं करने पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ के अधिवक्ता आंदोलनरत हैं, इसी कड़ी में संपूर्ण छत्तीसगढ़ के न्यायालयो और कार्यालयों में अधिवक्ता सोमवार 04 सितंबर को कार्य नहीं करेंगे। जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सचिव नूतनसिंह ठाकुर ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिलाधीश कोरबा सहित कोरबा के सभी सिविल न्यायालय, व्यवहार न्यायालय, फैमिली कोर्ट, राजस्व न्यायालयो, उपभोक्ता आयोग आदि को सुचना देकर अवगत करा दिया है कि कोरबा जिले के लगभग दो हजार अधिवक्ता एक दिन के लिए अपना कलमबंद कर हड़ताल पर रहेंगे। सरकार के वादाखिलाफी के विरोध सोमवार 04/9/2023 को कोई भी अधिवक्ता कार्य नहीं करेंगे। अपना विरोध प्रकट करते हुए दोपहर 1 बजे वादाखिलाफी सरकार का पुतला दहन भी करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन