Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

: कोरबा घंटाघर चौक स्थित एसबीआई बैंक शाखा में रात मे लगी भीषण आग

Vivek Sahu

Wed, Jun 26, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) निहारिका क्षेत्र के घंटाघर के पास स्थित एसबीआई बैंक की ब्रांच में रात्रि लगभग 12 बजे लगी आग लगी।   घटना स्थल पर दमकल की गाड़ियां पहुंची, वही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। संभावना जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी होगी, बैंक के आसपास की लाइट कट कर दी गयी और आग पर काबू पाने की कोशिश देर रात जारी रही। बैंक के अंदर अत्यधिक धुआं होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मस्सकत करनी पड़ी,घटना स्थल पर लोगों की भारीभीड़ इकट्ठा हो गई। रामपुर थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पाया जा चुका है, अंदर अत्यधिक धुआ होने के कारण थोड़ा कठिनाई जरूर हो रही है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। बताया जा रहा हैं कि आग नकदी और जरूरी दस्तावेजो तक पहुंचती उससे पहले उसे काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह से आसपास के दुकानदार दहशत में आ गए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन