Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: विशाल तिरंगा यात्रा भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत *विशाल तिरंगा यात्रा* का आयोजन किया जा रहा है।

Vivek Sahu

Mon, Aug 11, 2025
विशाल तिरंगा यात्रा भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत *विशाल तिरंगा यात्रा* का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य देश के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करना है।   यात्रा में देशभक्ति गीतों, जोश और उल्लास से भरी भव्य झांकियां, तिरंगे की गरिमा और एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा। आयोजन के मुख्य आकर्षण भव्य और सजीव झांकियां, जो भारतीय संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम और सेना के साहस को प्रदर्शित करेंगी साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई देशभक्ति टोली और कार्यकर्ता दल। तिरंगे के साथ उत्साहपूर्ण रैली, जिसे देखकर हर दिल में देशभक्ति का ज्वार उमड़ेगा। *दिनांक – 13 अगस्त 2025* *समय – दोपहर 2:30 बजे* *स्थान – घंटाघर ओपन थिएटर से हनुमान मंदिर कोसाबाड़ी चौक, कोरबा* आप सभी से विनम्र आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाएं और देश के सम्मान में एकजुट होकर तिरंगा लहराएं। *श्री गोपाल मोदी* जिलाध्यक्ष भाजपा कोरबा *डॉ. राजीव सिंह* जिला संयोजक हर घर तिरंगा अभियान *श्री प्रेमचंद पटेल* जिला सह संयोजक हर घर तिरंगा अभियान *डॉ. पवन सिंह* जिला सह संयोजक हर घर तिरंगा अभियान *श्रीमती रेणुका राठिया* जिला सह संयोजक हर घर तिरंगा अभियान

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन