Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

: आधी रात कार में बैठा दिखा विशाल काय अजगर, एक घंटे तक चला खतरनाक रेस्क्यु आपरेशन।

Vivek Sahu

Fri, Nov 22, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) कोरबा जिले के NTPC साडा कॉलोनी में एक परिवार उस समय डर से कांप उठे जब रात 11.30 बजे अपने घर के सामने खड़ी एसयूवी गाड़ी में एक भारी भरकम अजगर को चक्के के पास बैठें देखा फिर थोड़ी देर तक उस पर नज़र रखा यह सोच कर कि अपने से निकल कर झाड़ी तरफ चला जाएगा पर उसको बाहर न आता देख घर वालो की चिंता बढ़ने लगी तब उसको अपने स्तर पर भगाने का प्रयास किया पर विशाल काय अजगर भगाने के बजाए और कुंडली मार कर बैठ गया।   आख़िरकार थक हार कर घर कॉलोनी वासियों ने इसकी जानकारी जितेंद्र सारथी को दिया गया जिस पर सारथी ने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कहीं तब तक उस पर नज़र रखने को कहा फिर थोड़ी देर पश्चात टीम साडा कॉलोनी NTPC पहुंची। फिर रेस्क्यु आपरेशन शुरू हुआ पर जैसे जैसे समय बीतता गया अजगर की पकड़ और मजबूत होती गई ।   आख़िरकार कार के सामने के चक्के को जैक लगाकर बाहर निकाला गया जिससे रेस्क्यु करने में आसानी हुई और तब जाकर अजगर की पकड़ ढीली हुई और अजगर को बाहर निकाल पाने में कामयाबी मिली फिर उसे सुरक्षित रूप से थैले में डाला गया। फिर रेस्क्यु की जानकारी कटघोरा डीएफओ निशांत सर को दिया फिर उनके निर्देशानुसार अजगर को सुरक्षित स्थान जंगल में छोड़ा गया। जितेंद्र सारथी और उनकी टीम को परेशान घर वालों ने इतनी रात कड़ाके के ठंड होना के बावजूद उनको एक बड़ी मुसीबत से निजाद दिलाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया जिस पर जितेंद्र सारथी ने बताया हमारी नोवा नेचर टीम कोरबा जिले अपनी सेवाएं दे रही हैं साथ ही वन्य जीवों को बचाने में लोकल कम्युनिटी के साथ काम कर रही हैं इसमें हर एक व्यक्ती की भूमिका ज़रूरी हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन