Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत कोसाबाड़ी मंडल में विशाल पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित।

Vivek Sahu

Wed, Jun 25, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी कोरबा द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाए जा रहे प्रेरणादायी अभियान "एक पेड़ मां के नाम" के अंतर्गत आज कोसाबाड़ी मंडल के मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज, घंटाघर परिसर में एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।   कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर हरियाली को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने करकमलों से पौधे रोपे और उपस्थित जनसमुदाय को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक प्रतीकात्मक पहल नहीं, बल्कि हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सच्ची श्रद्धा व्यक्त करने का माध्यम है। अपने संबोधन में भाजपा नेताओं ने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान व्यक्तिगत भावनाओं को सामाजिक दायित्व से जोड़ने वाली अभिनव सोच है, जो हर व्यक्ति को प्रकृति के संरक्षण हेतु संकल्पबद्ध करता है।   उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और शुद्ध वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। इस आयोजन में विशेष रूप से जोगेश लांबा, ज्योति नंद दुबे, हितानंद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, डॉ. राजेश राठौर, दिनेश वैष्णो, पंकज देवांगन, पप्पू जैन, शिव जसवाल, प्रकाश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राकेश वर्मा, सुभाष राठौर, अनिल वस्त्रकार, मिलन राम बरेट, भारत सोनी, मुन्ना साहू, अर्जुन गुप्ता, जय लहर, जुगल पालीवाल, सहित वैशाली रत्न परखी, श्रीमती पुष्प कला साहू, प्रीति चौहान, चंचल राठौर एवं अन्य कार्यकर्ता/कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला मंत्री श्री संदीप सहगल द्वारा किया गया तथा सह-संयोजक की भूमिका श्री नरेंद्र वाकड़े ने निभाई। मंडल, शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर के समस्त पदाधिकारियों, पार्षदों, कार्यकर्ताओं और सह मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा की सक्रिय सहभागिता से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन